आजकल Bank Account Freeze by Cyber Crime in Hindi की समस्या काफी बढ़ गई है। जब साइबर क्राइम की वजह से Bank खाता बंद होता है, तो यह सिर्फ एक तकनीकी दिक्कत नहीं होती, बल्कि इसका असर हमारी नौकरी, बिजनेस और मानसिक शांति पर भी पड़ता है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर Bank Account Unfreeze kaise kare ताकि वे अपनी मेहनत की कमाई का दोबारा इस्तेमाल कर सकें।
ज्यादातर लोगों के साथ यह सब अचानक होता है। मान लीजिए, आप सुबह किसी को UPI से पैसे भेज रहे हैं और “Transaction Failed” आ जाए, या ATM से पैसे न निकलें और Netbanking में “Debit Restricted” दिखाई देने लगे, तो उस स्थिति में व्यक्ति को ये समझ नहीं आता कि ये ऐसा क्यों हो रहा हैं और वह डर जाता हैं। फिर जब आप Bank जाते हैं, तो वहां से बस इतना जवाब मिलता है कि Cyber Cell के आदेश पर आपका Bank Account Freeze कर दिया गया है।
यहीं से असली समस्या शुरू होती है। एक आम इंसान यह सोचकर परेशान हो जाता है कि जब उसने कोई गलत काम या Fraud नहीं किया, तो उसका Bank Account Cyber Crime ने क्यों Freeze किया? उनको फिर ये लगने लग जाता हैं कि पुलिस उसे अपराधी मान रही है? क्या उसके खिलाफ कोई केस (FIR) दर्ज हो गया है? और सबसे बड़ी समस्या क्या यह Bank Account Unfreeze होगा भी या नहीं?
आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए हमने यह आर्टिकल लिखा है, ताकि आप शुरू से ही पूरी कानूनी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझ सकें और अपने Bank Account को Cyber crime से unfreeze करवा सके।
इस पोस्ट में हम आपको Bank Account Unfreeze से सम्बंधित सभी जानकरी देंगे ताकि आपको Bank Account Unfreeze करवाने में किसी भी प्रकार कि परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी पोस्ट के लास्ट में हमने आपके लिए जो जो Application आपको Bank को और Cyber Cell को भेजनी हैं उनके formate भी उपलब्ध करवा दिए हैं और कुछ Supreme Court और High Court के महत्वपूर्ण निर्णय जो आपको आपके Bank Account Unfreeze करवाने में आपकी सहायता करेंगे।
Cyber Crime के मामलों में Bank Account Freeze होने का कारण
Cyber Crime से जुड़े मामलों में Police और Cyber Cell का मुख्य उद्देश्य होता है पैसे के प्रवाह (money trail) को रोकना। जब किसी Online Fraud, UPI स्कैम, OTP Fraud या Crypto घोटाले की शिकायत दर्ज होती है, तो जांच एजेंसी सबसे पहले यह देखती है कि Fraud की रकम कहां-कहां गई है।
ज्यादातर मामलो में ऐसा होता है कि Fraud की रकम सीधे Fraud करने वाले के Account में नहीं जाती, बल्कि 5, 10 या कभी-कभी 15 अलग-अलग Bank Account से होकर गुजरती है। इस पूरी चेन में जो भी Account आता है, उसे जांच के दायरे में लाया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत Cyber Cell Bank को निर्देश देती है कि संबंधित Account पर Debit Freeze या Full Freeze लगाया जाए, ताकि पैसे की आगे की आवाजाही रोकी जा सके।
यहां यह समझना बहुत जरूरी है कि Account Freeze होने का मतलब यह नहीं होता कि Bank Account Holder अपराधी है। कई मामलों में व्यक्ति सिर्फ एक “लिंक” होता है, न कि आरोपी।
पुलिस थाने बुलाए तो क्या करें? यहाँ जानिए सही तरीका |
Cyber Cell Bank Account Freeze करने का निर्देश कई परिस्थितियों में देती है। सबसे आम कारण online fraud या scam से जुड़ा money trail होता है। यदि किसी पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है और जांच में यह पाया गया कि Fraud की रकम आपके Bank Account से होकर गुजरी है, तो Bank Account को संदिग्ध मान लिया जाता है।
दूसरा बड़ा कारण म्यूल अकाउंट (Mule Account) का संदेह होता है। बहुत से लोग अनजाने में ऐसे Account बन जाते हैं, जिनका उपयोग अपराधी पैसे को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं। Teligram task, online part-time job, Commission के बदले Money receive करना और आगे Transfer कर देना। ये सभी गलतियों के चलते ही Bank Account Freeze होता हैं।
तीसरा कारण संदिग्ध UPI, P2P, Crypto या Chargeback transaction होता है। आजकल कई लोग बिना पूरी जानकारी के P2P Crypto Trading करते हैं, जहां सामने वाला व्यक्ति Fraud से जुड़ा हो सकता है। ऐसे मामलों में भी Account Freeze हो सकता है।
कभी-कभी Bank खुद भी Enhanced Due Diligence (EDD) के तहत संदिग्ध गतिविधि देखकर Bank Account को Temporarily रूप से Freeze कर देता है और फिर Cyber Cell को सूचित करता है।
Bank Account में Freeze, Lien और Debit Freeze, लगना और तीनों में अंतर
बहुत से लोग यह मान लेते हैं कि Freeze का मतलब Account पूरी तरह बंद हो जाना है, जबकि हमेशा ऐसा नहीं होता। Bank Account पर लगाए जाने वाली रोक तीन अलग-अलग प्रकार की हो सकती हैं और हर एक रोक का समाधान अलग होता है।
जब Full Freeze लगाया जाता है, तब Account से न तो पैसे निकाले जा सकते हैं और न ही जमा किए जा सकते हैं। यह समस्या आमतौर पर गंभीर cyber जांच या police के आदेश पर लगाई जाती है।
कोर्ट से नोटिस आये तो क्या करें? जानिए सही कदम
Lien Mark की स्थिति में पूरा Account बंद नहीं होता। इसमें केवल एक Fix amount block कर दी जाती है, जो शक (Suspicious transaction) या विवादित लेन-देन (Disputed transaction) से जुड़ी होती है इस स्थिति में उस Block Amount को छोड़कर बाकि Account Balance का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
Debit Freeze सबसे आम स्थिति है, जिसमें Account में पैसे आ सकता हैं, लेकिन Bank से पैसा निकला नहीं जा सकता है।
क्या Bank बिना बताए Account Freeze कर सकता है?
हां बिलकुल कर सकता हैं। Cyber Crime जांच से जुड़े मामलों में Bank Account Hold को लेकर पहले सूचना दिए बिना भी Account Freeze कर सकता है। भारत का कानून यह कहता है कि Bank Account Freeze का कारण बताया जाना चाहिए, लेकिन जांच की गोपनीयता के चलते Prior Notice नहीं दिया जाता।
इसीलिए बहुत से मामलों में न तो SMS आता है और न ही Call, बल्कि व्यक्ति को सीधे Transaction Failed होने पर पता चलता है कि Account Freeze हो चुका है।
इसका मतलब यह नहीं है कि Bank गैरकानूनी काम कर रहा है, लेकिन जिसका Bank Account हैं उसको यह पूरा अधिकार है कि वह Bank से लिखित में Freeze का कारण, किसने Freeze किया हैं और Complaint Number जानकारी लेने का पूरा अधिकार हैं।
क्या हर Cyber Freeze Case में FIR होना जरुरी होता है?
यह एक बहुत बड़ा भ्रम है कि जब तक FIR दर्ज न हो, तब तक Account Freeze नहीं हो सकता। हकीकत यह है कि कई मामलों में सिर्फ Cyber Complaint Number या 1930 हेल्पलाइन शिकायत के आधार पर भी Account Freeze कर दिया जाता है।
इसलिए यह मान लेना कि मेरे नाम पर FIR नहीं है, तो Account अपने आप Unfreeze हो जाएगा ये बात अपने आप में गलत है। Account का unfreeze होना उस Case पर निर्भर रहता हैं जिसके कारण से Account Freeze हुआ था, न कि केवल FIR पर।
ये कुछ ऐसे Questions थे जो हमसे बार बार पूछे जाते थे इसलिए हमने आपको पहले इसके बारे में बताने का प्रयास किया अब हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बतायगे जिसे कि अगर आपका Bank Account Cyber Cell के द्वारा Block या Freeze कर दिया हैं तो उसको कानूनी तरिके से कैसे Unfreeze करवा सकते हैं।
Bank Account Freeze hone ke baad Step-by-Step kya karein
जब किसी व्यक्ति का Bank Account Cyber Cell के द्वारा Freeze हो जाता है, तो सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि व्यक्ति को सही प्रक्रिया का पता ही नहीं होता। इसी वजह से लोग गलत जगह दौड़ते हैं, बार-बार Bank या Cyber Cell को फोन करते हैं, घबराहट में गलत बयान दे देते है।
1st Step: यह Confirm करें कि Bank Account किसने Freeze किया है।
अधिकतर लोग यह मान लेते हैं कि Bank Account Cyber Cell ने ही Freeze किया होगा, जबकि कई मामलों में Account Bank ने अपने Internal Compliance या EDD (Enhanced Due Diligence) के तहत भी Freeze किया होता है। इसलिए सबसे पहला और सबसे जरूरी काम यह है कि Bank से साफ-साफ यह Confirm किया जाए कि Account किस Authority के निर्देश पर Freeze हुआ है।
आपको Bank Branch या Customer Care से लिखित या Email से यह जानकारी लेनी चाहिए कि Account Cyber Cell, Police या Bank के Internal System के कारण Freeze किया गया है। साथ ही यह भी पूछना चाहिए कि Bank Account पर Full Freeze, Debit Freeze या Lien Mark क्या लगाया गया है।
Bank se kaun-kaun si details collect karni जरूरी हैं?
जब Bank यह Confirm कर दे कि Bank Account Cyber Cell के निर्देश पर Freeze हुआ है, तब आपको तुरंत कुछ जरूरी जानकारियां Bank से लेनी चाहिए जो आपके Bank Account को unfreeze करवाने में Help करेंगी।
इसमें सबसे अहम है Complaint Number या Acknowledgement Number, जिसके आधार पर Cyber Cell ने आपका Bank Account freeze किया हैं।
इसके अलावा बैंक से यह भी पूछें कि
- Bank Account किस तारीख को Freeze हुआ हैं।
- किस Transaction या Amount के कारण Freeze लगाया गया।
- Disputed Amount कितना है।
- क्या कोई FIR दर्ज है या केवल complaint के आधार पर Freeze हुआ हैं।
- इसके साथ साथ आपको Bank से Cyber Cell के Office कि details जहाँ से Bank Account Freeze हुआ हैं और उस I.O. (Investigation Officer) का Phone Number और Email Id लेनी हैं जो उस Complaint Number के लिए Assigned किया गया हैं।
ये सब जानकरी आपको पहले लेनी हैं ये आप Bank के Custmore Care से या Bank Visit करके Email से या 1930 पर Call करके ले सकते हैं।
अगर Bank Details देने से मना करें तो आपको X (Twitter) पर जाकर Cyber Cell और Bank को Tag करके Details ले सकते हैं।
पहले यह समझना जरूरी है कि आप आरोपी हैं या सिर्फ transaction link?
हर Account Freeze होने का मतलब यह नहीं होता कि Account Holder आरोपी है। कई मामलों में व्यक्ति सिर्फ Money Trail का हिस्सा होता है।
अगर आपका नाम FIR में नहीं है और आपका रोल केवल Transaction Pass-through का है, तो आपके Account के Unfrezze होने की संभावना काफी मजबूत होती है।
Layer System (Layer-1 और Layer-2)
Cyber Crime मामलों में पैसों की जांच Layer System के आधार पर होती है।
Layer-1 वह Account होता है जहां सीधे fraud हुआ पैसा आता है।
Layer-2 वह Account होता है जहां पैसा आगे Transfer किया गया होता है। मतलब Layer-1 से Layer-2 में आता है इसी तरह आगे Layer-3 में जाना।
अगर आपका Account Layer-2 में आता है, तो अक्सर आप आरोपी नहीं बल्कि Secondary Link माने जाते हैं। ऐसे मामलों में Cyber Cell का उद्देश्य आपको सजा देना नहीं, बल्कि पैसों के रास्ते को Trace करना होता है। यही वजह है कि Layer-2 मामलों में सही Representation देने पर Account Unfrezze होने के chances ज्यादा होते हैं।
Cyber Cell ko Representation / Application कैसे दें?
2nd Step: ज़ब आपको Bank से Details मिल जायगे तब उसके बाद आपको Cyber Cell को एक लिखित में अपना पक्ष रखते हुए Application देनी चाहिए जिसे (Written Representation) कहते हैं।
Representation में साफ तरह से लिखना चाहिए कि
- Disputed Transaction कब और किसके साथ हुआ था?
- पैसा आपके अकाउंट में क्यों आया और कहां गया?
- आपको किसी भी प्रकार के Fraud की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
Representation Email, या फिर Cyber Cell के Ragister Address पर by Speed Post के माध्यम से दी जा सकती है।
हमने आपकी सुविधा के लिए एक Ready Representation Draft दिया हैं जिसको आप download करके उसमे अपनी Details को Fill करके भेज सकते हैं।
Representation Draft Download Click Here
Bank Account Unfreeze Application For Bank Draft Download Click Here
Bank Account Unfreeze Application For Cyber Cell Draft Download Click Here
Representation के साथ कौन कौन से Documents भेजने चाहिए?
सिर्फ Cyber Cell को Application देना काफी नहीं होता। Cyber Cell और Bank दोनों को अपने पक्ष में महत्वपूर्ण दस्तावेजों भी देने ज़रूरी होते हैं। इसलिए Representation के साथ आपको यह Documents Attach करने चाहिए।
- आधार कार्ड और पैन कार्ड
- Bank KYC details
- पिछले 6 से 12 महीने का Bank Statement
- Disputed Transaction का Proof
- Income Source Proof (Salary Slip, Business Details आदि)
Documents जितने साफ और व्यवस्थित होंगे, उतना ही आपका केस जल्दी आगे बढ़ेगा।
बहुत से लोग Bank पर गुस्सा निकालते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि Bank अपने स्तर पर Account Unfreeze नहीं कर सकता। जब तक Cyber Cell या पुलिस की ओर से लिखित Approval या NOC नहीं आती, Bank के पास कोई अधिकार नहीं होता।
इसलिए Bank से बहस करने का कोई फायदा नहीं हैं। Bank से केवल अपने Case का Follow-up और Coordination के लिए इस्तेमाल करें और आपका मुख्य Focus Cyber Cell से Clearance प्राप्त करने पर होना चाहिए।
अगर Cyber Cell जवाब न दे तो क्या करें?
कई बार ऐसा होता है कि Cyber Cell से न तो Email का जवाब आता है और न ही फोन उठाया जाता है तो सबसे पहले आपको एक Cyber Cell को Reminder Email भेजनी चाहिए। इसमें आप Senior Officer को CC में डालें। अगर फिर भी Response न मिले, तो Physical Visit करें। इसमें आप X (Twitter) का भी सहारा ले सकते हैं वहा पर आप Twitte करके आपके Cyber Cell Office को Tag करके भी Details निकलवा सकते हैं।
Cyber Cell से NOC कैसे ले और ये क्यों जरुरी होती हैं?
NOC यानी No Objection Certificate वह लिखित अनुमति होती है, जिसके आधार पर Bank Account को Unfreeze करता है। Cyber Cell जब जांच के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि Account holder का fraud में कोई कोई रोल नहीं है, तब वह Bank को लिखित रूप से सूचित करती है कि Account पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।
ये बात भी जानना ज़रूरी हैं कि NOC यानी No Objection Certificate कि कोई भी कॉपी आपको Hard Copy में नहीं मिलती ये एक Banking Internal Processe होता हैं जिसमे Cyber Cell आपके Bank के Nodal Officer और आपके Bank Manager को Email करके NOC शेयर करती हैं तब Bank आपके Bccount को Unfrezze करता है।
Bank Account Unfreeze होने में कितना समय लगता है?
कई लोग यह जानना चाहते हैं कि Bank Account Unfreeze होने में कितना समय लगेगा। इसका कोई fix उत्तर नहीं होता, क्योंकि यह हर Case to Case पर निर्भर करता है। फिर भी हम अपने Practical अनुभव के आधार पर आपको इसके बारे में कुछ सामान्य Timelines बता सकते हैं।
साधारण मामलों में, जहां Account केवल Layer-2 में आता है और आपके पास सभी Documents उपलब्ध होते हैं, तो Account 15 से 30 दिनों के भीतर Unfreeze हो सकता है।
बड़े मामलों में, जहां Multi-State Transactions या बड़ी रकम शामिल होती है, यह समय 1 से 3 महीने तक बढ़ सकता है।
अगर मामला कोर्ट मे चल रहा हैं, तो 2 से 6 महीने या उससे अधिक समय भी लग सकता है।
Bank Delay करें तो RBI और Banking Ombudsman को Complaint
कई बार ऐसा होता है कि Cyber Cell से NOC मिलने के बावजूद Bank Account Unfreeze करने में अनावश्यक देरी करता है ऐसी स्थिति में Account Holder चाहे तो RBI और Banking Ombudsman मे Complaint File कर सकता है।
आप RBI के Grievance Portal पर शिकायत दर्ज कर यह बता सकते हैं कि Cyber Cell से Clearance मिलने के बावजूद भी Bank Account Unfreeze नहीं कर रहा है। इसके बाद भी अगर Bank Account Unfreeze नहीं करता हैं, तो आप इसकी शिकायत Banking Ombudsman मे कर सकते हैं, जहां बैंक को जवाब देना पड़ता है।
Legal Notice Through Advocate कब और क्यों देना जरूरी होता है?
कई बार ऐसा होता है कि Cyber Cell या Bank से बार-बार बात करने और follow-up करने के बाद भी कोई साफ जवाब नहीं मिलता और ना ही Account Unfreeze होता हैं। ऐसे समय में Legal Notice आपके Account को Unfreeze करने मे बहुत मदत करता हैं।
ज़ब आप Advocate के ज़रिए Legal Notice Cyber Cell को भेजते हो तो Cyber Cell उस मामले को गंभीरता से लेता हैं और जल्दी करवाई करता हैं क्योकि उस Notice मे आप के behaf पर वकील साहब उन सब बातो का ज़िक्र करते हैं जो आपके Account Unfreeze करवाने के लिए ज़रूरी हैं जिसमे ये भी साफ तोर पर लिखा जाता हैं कि अगर तय समय सीमा के अंदर Account Unfreeze नहीं किया तो हम इस मामले को Court के सामने रखेंगे।
कई मामलों में देखा गया है कि Legal Notice मिलने के बाद ही Cyber Cell या Bank मामले को गंभीरता से लेकर जल्दी कार्रवाई करते हैं और बहुत बार ये देखा गया हैं कि Legal Notice मिलते ही Cyber Cell Account Unfreeze कर देते हैं।
अगर आपको इस पूरे Process को समझने में या Legal Notice भेजने में किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो आप हमसे WhatsApp के ज़रिए आसानी से संपर्क कर सकते हैं।
Magistrate Court और High Court मे आवेदन कब लगाए?
अगर ऊपर बताये गए सभी उपाय करने के बाद भी Bank आपका Account Unfreeze नहीं कर रहा हैं तो अब आपको Court का सहारा लेना पड़ेगा लेकिन ये बात याद रखनी हैं कि Court जाने से पहले आपको Legal Notice Cyber Cell को देना पड़ेगा नहीं तो Court आपके Case को नहीं सुनेगी।
इसका कारण ये हैं कि Court ये Confirm करना चाहती हैं कि अपने अपनी तरफ से अपने Account को Unfreeze करवाने के लिए क्या क्या कदम उठाये।
Notice देने के बाद आप अपने District के Magistrate Court में आवेदन दे सकते हो कि जांच में अनुचित देरी हो रही हैं और Bank Account लंबे समय से बिना ठोस कारण के Freeze रखा गया हैं।
वहीं, आप High Court में Writ Petition भी दायर कर सकते हैं लेकिन जब Account Freeze रहने से आपकी Livelihood (रोज़मारा जिंदगी) प्रभावित हो रही हो और इसके आलावा आपके पास कोई और उपाय ना बचा हो।
Cyber Cell या Police के सामने गलत या अधूरी Statement देना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है।
कई बार दबाव में लोग ऐसी बातें बोल देते हैं जो बाद में उनके खिलाफ इस्तेमाल की जा सकती हैं।
Lawyer की भूमिका केवल कोर्ट में केस लड़ने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह यह भी सुनिश्चित करता है कि Account Holder जांच के दौरान कोई ऐसा बयान न दे जो उसके लिए नुकसानदेह हो। इसलिए ऐसे मामलों में अनुभवी Advocate से सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है।
High Court Judgments regarding’s Account Unfreezing
- Sayed Sarfaraj vs Reserve Bank Of India – 2025 Supreme(Online)(Raj) 13208
- Dharmendra Chawra & Vikram Singh Case 2026
- Proview Constructions Limited vs Union Of India And 3 Others 2024
ये कुछ जजमेंट हैं जिसमे court ने कहा हैं कि “याचिकाकर्ता का पूरा Bank Account Freeze करना गलत है।
जिस राशि को अवैध लेन-देन से जुड़ा बताया गया है, वही राशि फ्रीज़ रहेगी। बाकी बचे पैसे पर याचिकाकर्ता सामान्य रूप से लेन-देन कर सकता है। यदि बैंक को विवादित राशि की सही जानकारी नहीं है, तो उसे जांच अधिकारी/पुलिस से संपर्क करना होगा। पुलिस को 7 दिन के भीतर बैंक को राशि बतानी होगी। यदि पुलिस जवाब नहीं देती, तो बैंक को कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई करनी होगी।”
इन जजमेंट को Download करके आप अपने Bank Account को Unfreeze करवाने मे use कर सकते हो ताकि जल्दी से जल्दी आपका Account unfreeze हो जाये।
FAQs – Bank Account Freeze by Cyber Cell (Common Questions)
क्या बिना FIR के भी Bank Account Freeze हो सकता है?
हाँ, कई मामलों में सिर्फ Cyber Complaint या 1930 Helpline के आधार पर भी Account Freeze किया जा सकता है। FIR होनी हर केस में जरूरी नहीं होती।
Bank Account Unfreeze होने में कितना समय लगता है?
साधारण मामलों में 15–30 दिन, बड़े मामलों में 1–3 महीने और कोर्ट से 2–6 महीने तक का समय लग सकता है।
क्या Salary Account Freeze होने पर कोई छूट मिलती है?
Salary Account Freeze होने से कोई अलग से छूट नहीं मिलती हैं लेकिन इसमें ये आधार बनाया जा सकता हैं कि Salary Account Freeze होने से मेरी रोजमर्रा मे मुश्किल हो रही हैं क्योकि सभी खर्च salary account से ही चल रहा हैं।
क्या सिर्फ Disputed Amount ही Freeze होनी चाहिए?
हाँ, लेकिन ज्यादातर मामलो मे जांच के दौरान कई बार पूरा Account भी Freeze कर दिया जाता हैं।
क्या Bank खुद से Account Unfreeze कर सकता है?
नहीं, Bank तभी Account Unfreeze करता है जब Cyber Cell या Police की लिखित अनुमति या NOC मिलती है।
क्या Cyber Cell Account हमेशा के लिए Freeze कर सकती है?
नहीं, Cyber Cell का Freeze आमतौर पर जांच के दौरान लगाया जाता है। जांच पूरी होने या Clearance मिलने पर Account Unfreeze कर दिया जाता है।
अगर Account में बहुत कम Balance हो तब भी Freeze लग सकता है?
हाँ, Balance कम या ज्यादा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर Account मे कोई संदिग्ध Transaction हुआ है तो Account Freeze किया जा सकता है।
क्या एक ही व्यक्ति के दूसरे Bank Account भी Freeze हो सकते हैं?
नहीं, लेकिन अगर जांच में अन्य Accounts मे भी संदिग्ध Transaction पाई जाती हैं तो उनको भी Freeze किया जा सकता है।
क्या Account Freeze होने से Passbook, Stetment या Net Banking बंद हो जाती है?
नहीं, अधिकतर मामलों में केवल Debit Transaction को रोका जाता है। जिससे कि व्यक्ति अपने Account से पैसे नहीं निकल पता।
अगर मैं विदेश में हूं और Account Freeze हो गया है तो क्या करूं?
आप Email और Online Portal के जरिए Bank और Cyber Cell से संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर भारत में किसी जानकार व्यक्ति या वकील को अपने Behaf पर Appear कर सकते हैं।
क्या Account Freeze होने से Pen Card, Adhar Card या दूसरी सरकारी सेवाएं प्रभावित होती हैं?
नहीं, Account Freeze होने का असर केवल Bank Transaction पर होता है, अन्य सरकारी सेवाओं पर नहीं।
क्या Cyber Cell को गलत जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है?
हाँ, जानबूझकर गलत जानकारी देने पर आपके खिलाफ क़ानूनी करवाई हो सकती है इसलिए केवल वही जानकारी दें जो सच हैं और जिसके आप शाबित कर सको।
क्या Freeze हटने के बाद Account पहले की तरह Normal हो जाता है?
हाँ बिलकुल आप Account Unfreeze होने के बाद उसको पहले कि तरह ही इस्तेमाल कर सकते हो।
क्या Account Freeze होने पर Bank Account बंद (Close) किया जा सकता है?
नहीं, Freeze Account को तब तक बंद नहीं किया जा सकता जब तक जांच पूरी न हो और Freeze हट न जाए।