UP APO भर्ती 2025: नोटिफिकेशन जारी योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न

Rate this post

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही सहायक अभियोजन अधिकारी (UP APO 2025) भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रहा है। आयोग को लगभग 210 पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है और संशोधित नियमावली मिलते ही सितंबर के दूसरे सप्ताह तक विज्ञापन जारी होने की संभावना है। पिछली भर्ती 2022 में आई थी। इस बार परीक्षा सिलेबस में महत्वपूर्ण बदलाव भी प्रस्तावित हैं नीचे पूरी जानकारी दी गई है।

अनुमानित पद: लगभग 210

भर्ती निकाय: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

पद का नाम: सहायक अभियोजन अधिकारी (APO)

कार्य का स्वरूप: आपराधिक मामलों में अभियोजन कार्य, केस-फाइलिंग से लेकर ट्रायल तक समन्वय, साक्ष्य और विधिक प्रक्रियाओं का अनुपालन

वेतनमान: राज्य सेवा के अनुरूप

नोट: आधिकारिक तिथियां और अंतिम पदसंख्या विज्ञापन जारी होते ही अपडेट की जाएंगी।

पात्रता मानदंड (अपेक्षित)
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB)

आयु सीमा: राज्य सरकार/UPPSC नियमों के अनुसार (सामान्यतः 21–40 वर्ष; आरक्षण के अनुसार छूट). सटीक कट-ऑफ विज्ञापन में होगी।

अन्य: भारतीय नागरिकता, चरित्र/चिकित्सा मानक, आरक्षण/डोमिसाइल नियम राज्य सरकार के अनुसार

चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक परीक्षा (Objective)

मुख्य परीक्षा (Descriptive)

साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण)

UPPSC बड़े आवेदनों पर शॉर्टलिस्टिंग/कट-ऑफ, या आवश्यकता पड़ने पर भर्ती परीक्षा आयोजित कर सकता है। अंतिम मेरिट में लिखित + साक्षात्कार के अंक शामिल होंगे।

इस बार अभियोजन निदेशालय ने सिलेबस में संशोधन प्रस्तावित किया है। तैयारी के लिए यही सबसे बड़ा अपडेट है। नीचे पहले और अब के पैटर्न का सरल तुलनात्मक सार है, ताकि तैयारी को री-अलाइन किया जा सके

1) प्रारंभिक परीक्षा (कुल 150 अंक)
भाग-1: सामान्य ज्ञान – 50 अंक

READ MORE  UPSC CBI Assistant Public Prosecutor और Public Prosecutor भर्ती 2025: पूरी जानकारी

भाग-2: विधि – 100 अंक, अब निम्नानुसार वेटेज प्रस्तावित:

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) – 30 अंक
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) – 25 अंक
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम – 20 अंक
  • उ.प्र. पुलिस अधिनियम एवं नियमावली – 15 अंक
  • भारतीय संविधान – 10 अंक

पहले IPC/CrPC/Evidence/UP Police Act का वेटेज था; अब BNS/BNSS लागू संदर्भ में नया वितरण दिया गया है। यानी धाराओं की भाषा और संरचना में बदलावों पर विशेष फोकस रखें।

2) मुख्य परीक्षा (कुल 500 अंक) – संशोधित प्रस्ताव

  • सामान्य हिन्दी – 100 अंक
  • सामान्य अंग्रेजी – 50 अंक
  • सामान्य ज्ञान – 50 अंक
  • क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर – 100 अंक
  • साक्ष्य अधिनियम – 100 अंक
  • अन्य अधिनियम – 100 अंक

पहले कुल 400 अंक थे; अब 500 अंकों का ढांचा प्रस्तावित है और “अन्य अधिनियम” नाम से एक नया प्रश्नपत्र जोड़ा गया है।

अन्य अधिनियम” में निम्न प्रमुख कानून शामिल किए गए हैं:

  • आयुध अधिनियम, 1959
  • पॉक्‍सो अधिनियम, 2012
  • दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961
  • एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988
  • सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000
  • विस्फोटक अधिनियम, 1884
  • लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984
  • आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
  • उ.प्र. गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970
  • उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986
  • उ.प्र. गोवध निवारण अधिनियम, 1955
  • उ.प्र. विधि-विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021
  • विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (UAPA), 1967
  • उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024
  • विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946

3) साक्षात्कार (50 अंक)
व्यक्तित्व परीक्षण, अभियोजन कार्य-सम्बंधित समझ, परिस्थितिजन्य प्रश्न, संप्रेषण कौशल

UP APO 2025 उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर है जो अभियोजन सेवा में करियर बनाना चाहते हैं। नया सिलेबस व्यावहारिक और समकालीन आपराधिक न्याय ढांचे के अनुरूप है इसलिए BNS/BNSS और “अन्य अधिनियम” पर मजबूत पकड़ बनाना सफलता की कुंजी होगी। इस पेज को बुकमार्क करें अधिसूचना, तिथियां, और आधिकारिक PDF जारी होते ही यहीं अपडेट मिलेंगे।

READ MORE  UPSC CBI Assistant Public Prosecutor और Public Prosecutor भर्ती 2025: पूरी जानकारी

हम विज्ञापन जारी होते ही आवेदन लिंक, फीस, आयु-सीमा कट-ऑफ, परीक्षा तिथियां और विस्तृत नियमावली इस पोस्ट में अपडेट कर देंगे।

अगर आप UP APO 2025 latest Sllyabus download करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए लिंक से download कर सकते है।

UP APO 2025 latest Sllyabus download pdf

इस बार सिलेबस में क्या बड़ा बदलाव है?

प्रीलिम्स में BNS/BNSS जोड़े गए हैं, संविधान के 10 अंक अलग से हैं; मेन्स कुल 500 अंक और “अन्य अधिनियम” का नया पेपर शामिल है।

अन्य अधिनियम” में क्या पढ़ना होगा?

POCSO, SC/ST Act, PC Act, IT Act, Explosives, Essential Commodities, UAPA, UP के विशेष अधिनियम (गुंडा, गिरोहबंद, गोवध, धर्म परिवर्तन, सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, आदि)।

तैयारी कैसे शुरू करें?

Bare Acts + BNS/BNSS-IPC/CrPC तुलना-नोट्स, Evidence के Illustrations, GK में UP विशेष, और मेन्स उत्तर-लेखन की निरंतर प्रैक्टिस।

UP APO 2025 विज्ञापन कब आएगा?

संशोधित नियमावली के बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह तक विज्ञापन जारी होने की संभावना है।

Leave a comment

error: Content is protected !!